ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / होम / लेख विस्तार
होम

मर्यादा और नियमों के पालन से ही जीवन बनेगा सार्थक : योगेश मुनि

उपवास का उद्देश्य केवल भूखा रहना नहीं, बल्कि पाप प्रवृत्तियों और इच्छाओं पर नियंत्रण करना है; आत्मानुशासन से ही संभव आत्मशुद्धि

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
मर्यादा और नियमों के पालन से ही जीवन बनेगा सार्थक : योगेश मुनि
मर्यादा और नियमों के पालन से ही जीवन बनेगा सार्थक : योगेश मुनि
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ कोटा

रामपुरा स्थानक में आयोजित धर्मसभा में योगेश मुनि जी महाराज ने कहा कि जीवन की सार्थकता मर्यादा और नियमों के पालन में है। व्यक्ति के भीतर अपने संकल्पों के प्रति इतनी दृढ़ता होनी चाहिए कि कोई परिस्थिति या प्रलोभन उसे साधना के मार्ग से विचलित नहीं कर सके। उपवास का वास्तविक उद्देश्य केवल भूखा रहना नहीं, बल्कि मनुष्य की बुराइयों, इच्छाओं और पाप प्रवृत्तियों पर नियंत्रण स्थापित करना है। भूखा रहना आसान है, लेकिन इच्छाओं और आसक्तियों का त्याग करना कठिन है।

महाराज श्री ने कहा कि साधना के लिए आगम चर्चा और धर्मचिंतन निरंतर जरूरी है। व्यक्ति को खानपान में संयम रखने के साथ सूर्यास्त से पूर्व भोजन ग्रहण करने जैसे धार्मिक नियमों का पालन करना चाहिए। नियमों के प्रति निष्ठा और दृढ़ संकल्प से ही व्यक्ति जीवन की बड़ी चुनौतियों का सामना कर सकता है।

उन्होंने कहा कि परमात्मा ने मनुष्य को अज्ञानता से बाहर निकालने और सही मार्ग दिखाने के लिए धर्म एवं मर्यादा का रास्ता बताया है। संसार में जीव की भटकन का कारण अज्ञानता है। व्रत, संयम और आत्मानुशासन इस भटकन को समाप्त करने के माध्यम हैं। श्रावक जीवन में रहते हुए व्यक्ति को धर्म के प्रति जागरूक रहना चाहिए। व्रतों से इच्छाओं को सीमित करने और आवश्यकताओं पर नियंत्रण रखने की क्षमता विकसित होती है।

योगेश मुनि जी ने श्रावकों को आत्मचिंतन की प्रेरणा देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं से पूछना चाहिए कि मैं कौन हूं, कहां से आया हूं और मुझे कहां जाना है? इन सवालों पर गंभीरता से विचार करने से जीवन के वास्तविक उद्देश्य का बोध होता है।

संघ अध्यक्ष पंकज मेहता ने कहा कि व्रत और नियम अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन की दिशा बदल सकता है। धर्म केवल सुनने का विषय नहीं, बल्कि उसे व्यवहार में उतारना जरूरी है। संघ मंत्री अनिल दक ने कहा कि जीवन को सार्थक बनाने के लिए संयम, मर्यादा, त्याग और आत्मचिंतन को अपनाना आवश्यक है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: